रायपुर: श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति संजय नगर के संरक्षक सुभाष तिवारी ने कहा 12 अप्रैल शनिवार को अजर अमर गुन निधि हनुमान जयंती पर श्री राधा कृष्ण मंदिर संजय नगर में पहली बार108 हनुमान चालीसा का पाठ ,श्रीहनुमान जयंती के अवसर पर किया गया है।
सुभाष तिवारी ने जानकारी दी है कि हनुमान चालीसा पाठ विभिन्न भजन समितियां प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 108 हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होंगे।श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति संजय नगर के संरक्षक सुभाष तिवारी ने रायपुर शहर के हनुमान भक्त और भजन प्रेमी बंधुओं सहित हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले समस्त सज्जनों से आग्रह किया है कि इस पावन अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर संजय नगर में प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे के बीच में उपस्थित हो इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें ।उन्होंने कहा श्री हनुमान चालीसा के 108 पाठ के समापन पश्चात भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया है।








