पटना: कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “.जब कोई लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा में उचित चर्चा और मतदान के बाद लिए गए निर्णय पर सवाल उठाता है, तो क्या ऐसे लोगों को अब सदन में बैठने का अधिकार है?. ऐसे लोग कोर्ट जाकर सदन की गरिमा को धूमिल करते हैं। उनके जैसे संकीर्ण सोच वाले लोग, जो अपनी मर्जी से फैसले चाहते हैं, बार-बार विधायिका का अपमान करते हैं। वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं। वे संविधान विरोधी हैं।”

ब्रेकिंग
- गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण
- जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान
- विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
- एक ही शिविर में 159 लोगों की ओपीडी, 114 की टीबी स्क्रीनिंग और 151 एक्स-रे
- ₹178 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात






