
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहाऐसी खबरों से आत्मिक संतोष होता है।जहां बंदूक की आवाज गूंजती थी, वहां क, ख, ग एवं A, B, C, D की आवाज सुनाई दे रही है।उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार के सुशासन में बीजापुर जिले में 250 स्कूलों के बंद दरवाजे खुले हैं। वहां के बेटे-बेटियों को पढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, बस्तर संभाग को अब आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।









