रायपुर:सामाजिक सहभागिता दर्ज करते हुए,चौबे कालोनी सार्वजनिक ट्रस्ट ने भगनी मंडल को वाटर कूलर एवं आरो वाटर फिल्टर भेंट किया।
यह जानकारी देते हुए चौबे कॉलोनी ट्रस्ट के सचिव अनिल तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार के अंतर्गत जन कल्याण कारी योजनाओं पर विगत 10 वर्षों से कार्य कर रही है। इस वर्ष ट्रस्ट ने चौबे कॉलोनी स्थित सामाजिक संस्था
भगिनी मंडल को भीषण गर्मी में शीतल पेय जल के दृष्टिगत वाटर कूलर देने का निर्णय लिया था। इसी के परिपालन में आयोजित सादे समारोह में ट्रस्ट के सदस्यों ने भगिनी मंडल के अध्यक्ष को वाटर कूलर एवं आरो वाटर फिल्टर भेंट किया।
इस अवसर पर चौबे कॉलोनी ट्रस्ट के अध्यक्ष एन. सी.जैन,राजीव श्रीवास्तव,अपर्णा कालेले, डॉ. मेघेश तिवारी, कैप्टन सतीश मिश्रा, बलराम नागपुरे, अनुराग श्रीवास्तव,अरुणा शुक्ला, आलोक अग्रवाल एवं
भगिनि मंडल के पदाधिकारि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- अंतिम छोर तक योजनाओं का पहुंचे लाभ और हर हितग्राही तक शासन की पहुँच हो सुनिश्चित – मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ में 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की, भेंट
- प्रदेश सरकार का संकल्प, हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा शत-प्रतिशत आवास – विजय शर्मा