रायपुर:आप सभी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जुनून से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। ये सिर्फ आपकी नहीं, पूरे प्रदेश की जीत है। आप प्रदेश के खेल जगत के हीरे हैं। सरकार आपको तराशेगी, निखारेगी और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएगी। आपके लिए हर संभव संसाधन और समर्थन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राष्ट्रीय खेल विजेता सम्मान समारोह में गोवा और उत्तराखंड नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने समारोह में गोवा में वर्ष 2023 में सम्पन्न 37वें नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ के पदक विजेता 72 खिलाड़ियों को और वर्ष 2025 में उतराखंड में सम्पन्न 38 वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ पदक विजेता 58 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

ब्रेकिंग
- राज्यपाल से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट
- ईस्टर्न स्लैम 2026: रायपुर में स्क्वैश का महाकुंभ, प्रथम दिवस खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माँ गोदावरी आनंदवन में बुजुर्गों योग एवं व्यायाम, से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश: योगेश तिवारी
- भारत की सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके समाधान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे, राष्ट्रवादी विचारक अश्विनी उपाध्याय
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस








