नई दिल्ली।देश में जारी भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। अगले 48 घंटे में केरल में मानसून पहुंच सकता है। केरल में मानसून के एक जून तक पहुंचता है, लेकिन इस साल एक सप्ताह से अधिक की देरी से आगे बढ़ रहा है।
मौसम विभाग ने बताया कि दो जून को बंगाल की खाड़ी में मानसून के ठहरने से भारत में मानसून के पहुंचने में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब मानसून अनुकूल स्थिति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून ने लक्षद्वीप और श्रीलंका पार कर लिया है।देश में जारी भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। केरल में मानसून के आने से बारिश के आसार बनेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।