रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय एवं गवर्नमेंट के .आर.डी. कॉलेज नवागढ़ बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में आईसीटी सेल द्वारा अपार आईडी गोल, बेनिफिट्स और क्रिएशन विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय एवं गवर्नमेंट के .आर.डी. कॉलेज नवागढ़ बेमेतरा के मध्य MOU पर दोनों कॉलेज के प्राचार्य ने हस्ताक्षर किए।
प्रो. गिरीश कांत पाण्डेय ने कहा
कालेज के इतिहास में आज पहली बार, शासकीय के आर डी महाविद्यालय, नवागढ़ और विप्र महाविद्यालय, रायपुर के मध्य MoU पर हस्ताक्षर होने जा रहा है।
इस MoU का लाभ छात्रों और शिक्षकों को शोध, संगोष्ठी, कार्यशाला और विशेषज्ञों के आपसी विमर्श के रूप में मिलेगा।
इस MoU के आधार पर, दोनों महाविद्यालय द्वारा, आज ही पहली बार सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता प्रो. गिरीश कांत पांडेय( पूर्व कुल सचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं प्राचार्य गवर्नमेंट के.आर.डी. कॉलेज नवागढ़ )ने अपार आईडी की आवश्यकता और महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के साथ प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अपार आईडी क्रिएट करना आवश्यक हो गया है ।जिस तरह आधार नंबर द्वारा व्यक्ति का परिचय प्राप्त होता है उसी तरह अपार आईडी द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी का एकेडमिक परफॉर्मेंस, अन्य एक्टिविटीज ,ट्रेनिंग प्रोग्राम सर्टिफिकेट्स और अन्य जानकारी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा अपार आईडी के कारण भविष्य में आपको अपने सारे डाक्यूमेंट्स लेकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ना ही प्रमाणिकता के संबंध में संदेह होगा। अपार आईडी प्रमाणिक ,विश्वसनीय और सुरक्षित होगा। अपार नंबर से किसी भी विद्यार्थी का जानकारी कोई भी देख सकता है, परंतु इसमें बदलाव नहीं कर सकता । प्रो. पाण्डेय ने कहा गवर्नमेंट के डिजिलॉकर में जाकर अपार आईडी क्रिएट किया जा सकता है ।अपार आईडी क्रिएट करने के लिए आधार नंबर ,आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर एवं दसवीं की अंकसूची की आवश्यकता होगी।
इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि आज हमारे समक्ष 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य है,और डिजिटल इंडिया की बात करते हैं तो सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों को इस दिशा में कुशलता हासिल करना प्रमुख उद्देश्य है। इसलिए महाविद्यालय ने मिशन मोड में विद्यर्थियों के लिए अपार आईडी को लिया है।समारोह में मासिक ई बुलेटिन का विमोचन भी किया गया। पश्चात प्रो पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत मे उपस्थित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अपार आई डी बनवाए गए। आभार प्रदर्शन आयोजन संयोजक डॉ. रक्षा बड़गैयां तथा संचालन रसिका मालवीय द्वारा किया गया ।इस अवसर पर समस्त प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल
- प्रशिक्षण से मिली नई उड़ान : 27 युवाओं को मिला निजी कंपनियों में रोजगार
- ’धान की जगह अदरक की खेती से किसानों की बढ़ रही आय
- छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री
- मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी








