
रायपुर: भाजपा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से मतदान का आह्वान करने के अपील के साथ आज 5 फरवरी से तेलीबांधा चौक से जनसंपर्क एवं रोड शो की शुरुआत करेंगे । श्री अग्रवाल मदर टेरेसा वार्ड, पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड, ले. अरविंद दीक्षित वार्ड, शहीद राजीव पांडे वार्ड, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड टिकरापारा, विपिन बिहारी सुर वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड एवं ब्राह्मण पारा वार्ड में जनसंपर्क एवं रोड शो करेंगे। विस्तृत कार्यक्रम संलग्न है। कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि आधिकारिक संख्या में रो शो में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।।









