धमतरी:लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े। एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस अवसर पर नक्सल मोर्चों पर शहीद हुए जिले के 41 पुलिस जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर समारोह में सम्मानित किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्टर नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के साथ संयुक्त परेड का निरीक्षण किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में सशस्त्र बलों एवं एनसीसी, स्काउट, गाईड की 12 प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट विशेष आकर्षण रहा। मार्च पास्ट में जिला पुलिस बल, नगर सेना बल, एनसीसी, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस के विद्यार्थी शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने व्यायाम का प्रदर्शन और रंग-बिरंगी पोशाकोे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।






