रायपुर:राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विभागीय झांकी में पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग को, द्वितीय जेल विभाग एवं तृतीय पर्यटन-संस्कृति को मिला। इसी तरह स्कूल के विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसमें प्रथम पुरस्कार पीजी उमाठे शासकीय कन्या अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शांति नगर, द्वितीय पुरस्कार नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांव, तृतीय पुरस्कार माया राम सुरजन शासकीय कन्या हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर को मिला।
विभागों द्वारा प्रदर्शित झांकियों में आदिम जाति विकास विभाग की झांकी में शहीद गैंदसिंह के योगदान, कृषि विभाग की झांकी में ड्रोन से उर्वरक छिड़काव एवं पीएम किसान से कृषकों को आर्थिक लाभ, कृषक उन्नति योजना, खाद्य विभाग की झांकी में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता रोजगार, ग्रमोद्योग विभाग की झांकी में यूनिटी मॉल, जेल विभाग की कारागृह से सुधारगृह की ओर बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया गया।







