दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने व उत्तर प्रदेश को ‘उद्यम प्रदेश’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का शुभारंभ एवं अभियान के ई-पोर्टल की लॉचिंग भी हुई।साथ ही, प्रदेश का मानवर्धन करने वाली विभिन्न विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25’ से सम्मानित भी किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘नया उत्तर प्रदेश’ अपनी आध्यात्मिक विरासत का संरक्षण करते हुए टूरिज्म का सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।उन्होंने 75 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा के लिए प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!









