भारतीय जूड़ो महासंघ के तत्वाधान में महाराष्ट्र जूडो संघ द्वारा छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पुणे महाराष्ट्र में 25 जनवरी 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वाधान में प्रदेश के कोंडागांव जिले की कुमारी रंजीता कुरेटी 52 kg वजन वर्ग में असम, तेलंगाना, महाराष्ट्र एवँ दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों को प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल एवँ सेमीफाइनल में दिल्ली की खिलाड़ी के साथ अधिकतम अंक से विजय प्राप्त कर फाइनल पहुंची।फाइनल में गुजरात के खिलाड़ी के साथ मुकाबले में विजय प्राप्त कर रंजीता ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर छत्तीसगढ़ को स्वर्णिम सफलता दिलाई।
जिला जूडो संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने प्रदेश संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि राज्य निर्माण पश्चात कैडेट वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। 40 kg वर्ग में भाटापारा बलोदा बाजार की जूडो खिलाड़ी ज्योति ध्रुव तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा के जुडोकाओ को हराकर सेमी फाइनल फाइनल में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी से संघर्ष को मुकाबले में कुछ अंक से पराजय का सामना करना पड़ा परंतु रैपर चार्ज बाउट में ज्योति ध्रुव ने पुनः वापसी करते हुए तमिलनाडु के खिलाड़ी को हराकर के कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।
श्री द्विवेदी के अनुसार छत्तीसगढ़ खेल विभाग के सहयोग के बिना छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन निश्चित रूप से सराहनीय है।कल कैडेट वर्ग में चार बालक एवं चार बालिकाओं को खेलना है। प्रदेश संघ को विश्वास है कि कल भी राज्य को पदक प्राप्त होगा।







