रायपुर:कलेक्टोरेट परिसर के 100 मीटर के परिधि में धरना, प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। इसके तहत ही यह प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी किया है।