बेमेतरा:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक किरण सिंग देव को पुनः भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
योगेश तिवारी ने कहा उनके कुशल नेतृत्व में दृढ़ संकल्प के साथ भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा और प्रदेश में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने किरण सिंग देव के इस नवीन कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की है ।








