अंबिकापुर:अदाणी फाउंडेशन द्वारा शनिवार को ग्राम साल्ही के संगवारी रामायण मंडली को, ढोलक, बेंजो, हार्मोनियम, तबला इत्यादि वाद्य यंत्र प्रदान किया गया। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत परसा ईस्ट केते बासेन खदान के पास के गांव साल्ही के बैगापारा में अदाणी एंटरप्राइजेज के क्लस्टर एचआर प्रमुख श्री राम द्विवेदी ने इन वाद्य यंत्रों को संगवारी रामायण मंडली को सौंपा। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन, सरगुजा के सीएसआर प्रमुख अशोक पंडा तथा अनिल जायसवाल मौजूद थे। इसका उद्देश्य गांवों में युवाओं को सौहाद्र पूर्ण माहौल में भक्ति के मार्ग से जोड़ना है। साथ ही इससे गाँवो में नशाखोरी जैसी कुरीतियों को ख़त्म करने में सहायक सिद्ध होंगे तथा सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

ब्रेकिंग
- कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध
- उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन
- केबिनेट बैठक आज 08 जुलाई को
- मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
- मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की







