रायपुर:यातायात के बेहतर संचालन के लिए देवेंद्र नगर स्थित चौराहों का मरम्मत कार्य किया गया। सड़कों के पैच वर्क के साथ ही गड्ढों की मरम्मत तथा स्थायी रोटरी का निर्माण किया गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजधानी की सड़कों का मरम्मत कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।खम्हारडीह से श्रीराम नगर के रास्ते जुड़ेंगे, राजधानी के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने नए मार्ग का किया जा रहा निर्माण।नई सड़क का निर्माण होने से 10 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।विधानसभा और सड्डू से शंकर नगर, खम्हारडीह की तरफ आवाजाही करने वालों को अब ट्रैफिक जाम होने पर भी समस्या नहीं होगी।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का किया शुभारंभ
- युद्ध और सांप्रदायिकता की सबसे ज्यादा विभीषिका महिलाएं झेलती है
- तिलई में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए, योगेश तिवारी







