
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने एक जानकारी में बताया कि एक संस्था है, जिसका नाम है Forum of Democratic Leaders in the Asia-Pacific. जिसके बारे में कहा जा रहा है- ये एक NGO है, जिसको Asia-Pacific क्षेत्र में डेमोक्रेसी के प्रचार प्रसार करने के लिए स्थापित किया गया था।इसमें चार लोग सह-अध्यक्ष Co-President हैं, इनमें एक सोनिया गांधी हैं। आज इस गंभीर विषय पर चर्चा करना चाहेंगे। ये संस्था भारत और कश्मीर के लिए विरोधी बाते करता है पाकिस्तान और इमरान ख़ान की प्रशंसा करता है। एशिया-पैसेफिक में डेमोक्रेटिक लीडर्स फोरम को जो वित्तीय सहायता मिल रही है, वह जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के योगदान से है।
सोरोस वही व्यक्ति हैं जिन्होंने खुले तौर पर कहा है कि उन्होंने मोदी सरकार को गिराने के लिए 1 बिलियन डॉलर निवेश किए हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता।कांग्रेस का एशिया-पैसेफिक में डेमोक्रेटिक लीडर्स फोरम से क्या संबंध है? क्या इस फोरम में भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक बातें कांग्रेस की समझ से लिखी गई हैं? क्या कांग्रेस का जॉर्ज सोरोस जैसे भारत विरोधी ताक़तों से कोई संबंध है?उन्होंने कहा देश को इसका सीधा जवाब चाहिए









