रायपुर:छत्तीसगढ़ में आज 01 जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया था। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, ई.आई.ए.सी.पी की यह अभिनव पहल थी, जिसमें एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने हेतु शपथ का लक्ष्य रखा गया था।

ब्रेकिंग
- विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान
- 112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और राष्ट्रप्रेम का संदेश
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए,उप मुख्यमंत्री
- बस्तर में गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
- स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ, ‘स्वागत समारोह’







