कवर्धा : घोटिया रोड पर स्थित 50 एकड़ में बनकर तैयार संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। कृषि महाविद्यालय के अनुसंधान केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए उन्नत कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, और शोध का प्रमुख केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने किसानों को ट्रैक्टर, सब्जी कीट, मसूर मिनी कीट, मृदा स्वस्थ कार्ड और आइस बॉक्स का वितरण किया। कृषि महाविद्यालय के खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वहां जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया।

ब्रेकिंग
- राष्ट्रीय संत राजीव नयन महाराज ने माँ गोदावरी आनंदवन में बुजुर्गों से किया,आत्मीय भेंट
- पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
- नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन






