रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका से आज 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले असम के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने सनीदेव चौधरी, (आईएफएस) और तेजस एम, (आईएफएस) के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ टीम कोच दगंता बोरा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि असम की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहली बार फुटबॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। राज्यपाल ने टीम को बधाई दी और राजकीय गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। टीम के सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवान भेंट किये गये। राज्यपाल श्री डेका ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ब्रेकिंग
- खस से बनी अनोखी राखियां, पानी की बूंद पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू
- नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित
- विशेष लेख : शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार:धनंजय राठौर
- पीडीएस की दुकानों में पर्याप्त राशन नहीं, वनांचल में शक्कर, चना, गुड़ किसी को नहीं मिल रहा है – दीपक बैज
- हर घर में रामायण का एक मंदिर हो — देवलाल सिन्हा









