रायपुर:छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान (ग्रामीण) 2024’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छाग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा – निर्मित पोस्टर का अनावरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता की शपथ दिलाई।

ब्रेकिंग
- जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने सिखाए जीवन कौशल
- गरीब बच्चों के अधिकारों की जीत:विकास तिवारी
- अवैध गैस रिफिलिंग पर जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त
- स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई
- मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री






