रायपुर,:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की आराधना पूरी श्रद्धा और धूमधाम से की जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में एकता के भाव को जागृत करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

ब्रेकिंग
- जिले में अब तक 458 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
- “रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि, जावित्री ने कहा – विष्णु भैया ने हमारी खुशियां कर दीं दोगुनी”
- मुख्यमंत्री ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री
- मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री







