रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल सहित विधायकगण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का किया शुभारंभ
- युद्ध और सांप्रदायिकता की सबसे ज्यादा विभीषिका महिलाएं झेलती है
- तिलई में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए, योगेश तिवारी






