रायपुर:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन द्वारा बस्तर में पर्यटन क्षेत्र बढ़ावा देने हेतु तैयार की गई ’’द बस्तर मड़ई’’ का लोगो, बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक का विमोचन किया। सर्किट हाउस में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा को बताया कि लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा के दौरान विभिन्न पूजा विधान के अंतराल को देखते हुए दशहरा के साथ-साथ बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थल, एडवेंचर सहित सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा ’’द बस्तर मड़ई’’ का कॉन्सेप्ट बनाया गया है, जिससे बस्तर में पर्यटकों को अन्य स्थलों का घूमने का अवसर मिल सके।








