कोंडागांव:तीरंदाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत विज्ञानदेव, विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई सहित उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी एवं तीरंदाजी के प्रशिक्षुओं ने वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही यहां तीरंदाजी के प्रशिक्षुओं को खेल सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर संत विज्ञानदेव ने कहा कि इस परिसर में वृक्षारोपण के कार्य को आगे बढ़ाते हुए पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने वृक्षों को अनिवार्य बताते हुए कहा कि पर्यावरण के ठीक रहने पर ही जीवन का विकास होगा।

ब्रेकिंग
- चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री ने दिया, स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में सबसे ज्यादा बदहाल – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री कल 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री
- जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी








