रायपुर:छत्तीसगढ़ में 100 प्रतिशत बड़ी रेल लाइन का विद्युतीकरण किया जा चुका है। भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन संगठन ने मिश्रित बायो-डीजल का उपयोग करने तथा डीजल के स्थान पर आंशिक रूप से सीएनजी और एलएनजी के उपयोग पर जोर दिया है। साथ ही डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डेमू) रेक पर हाइड्रोजन ईधन सेल के रेट्रो-फिटमेंट के लिए एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की गई है।
जो रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।यह जानकारी देते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा में पूछे गए प्रश्न पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है।







