रायपुर:क्लाइमेट चेंज की चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया ग्रीन स्टील की ओर रुख कर रही है। स्टील के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक होने के नाते ग्रीन स्टील छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमें मदद मिलेगी, अपितु इस क्षेत्र में नवीन पहल कर हम बड़ी आर्थिक उपलब्धियों की संभावनाओं का द्वार खोल सकते हैं। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में शामिल होने के अवसर पर कही। इस समिट का आयोजन भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- पंचायत के कार्यों में गुणवत्ता हो सर्वाेच्च प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री
- अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा
- नक्सल मुक्त गांवों की प्राकृतिक खेती बनेगी, नई पहचान
- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है, महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर








