रायपुर:स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलो में दंतेवाड़ा जिले के 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा 31 राष्ट्रीय पदक प्राप्त किये। इन खिलाड़ियों को दंतेवाडा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने चेक सौंपकर सम्मान किया।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा खेल प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रत्येक स्वर्ण पदक पर 21 हजार रुपये, रजत पदक पर 15 हजार तथा कांस्य पदक पर 10 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इसी तारतम्य में दंतेवाड़ा जिले के 31 खिलाड़ियों को 6 लाख 17 हजार रुपये के चेक वितरित किया गया।










