
रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस 22 मई 2023 के उपलक्ष्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के लिये इस वर्ष का थीम ‘समझौते से कियान्वयन जैवविविधता को पुर्ननिर्माण’ था। इस अवसर पर राज्य जैवविविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी उपस्थित थे।









