+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Sunday, September 8, 2024
प्रदेश

महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं: मुख्यमंत्री

110views
Share Now

रायपुर:मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करने के दौरान महिलाओं के हुनर की खूब प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा। गाँव की महिलाएं जिन गतिविधियों को संचालित कर रही हैं, उसे देखकर अहसास हो रहा है कि आने वाले समय में उनकी आमदनी और बढ़ेगी। उन्होंने यहाँ समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली और कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन गई हैं।

Share Now

Leave a Response