रायपुर,:राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया।
श्री हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा।

ब्रेकिंग
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर
- मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल
- स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर: 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ
- युवाओं के नवाचार को मिलेगा मंच, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार







