रायपुर, 8 जुलाई, 2024


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधायक कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और मांगों को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधितों को दिए। श्री शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता है और उनका प्रयास है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।









