रायपुर:संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की गई है। इसी परिपेक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में परिवहन अधिकारी सह पर्यवेक्षक तथा केंद्रों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह व आब्र्जवर श्रवण बंसल शामिल हुए।
कलेक्टर ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग के नियमों का पालन किया जाए और सभी अभ्यर्थियों से विनम्र व्यवहार रखें। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में लाइट, पंखा, टेबल व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि पूरी परीक्षा व्यवस्था के दौरान गंभीरता बरती जाए। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्र में पहुंच जाए। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दी जाएगी।









