रायपुर:जनदर्शन में मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। आज जनदर्शन में बहुत सारे ऐसे आवेदन आए जिसमें मुख्यमंत्री से लोगों ने उनकी योजनाओं से अपने जीवन में आई खुशहाली के लिए आभार व्यक्त किया। इनमें से एक चेतन भी थे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आज जनदर्शन में आया हूं मेरी बिटिया की शादी भी इसी महीने है। अपना आवेदन लेकर आया तो सोचा कि आप प्रदेश के मुखिया हैं तो मुख्यमंत्री को आमंत्रित कर शादी का कार्ड देकर बिटिया के लिए उनका आशीर्वाद भी ले लूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बिटिया को मेरा भरपूर आशीर्वाद है। बिटिया सुखी रहे, आपके आवेदन पर भी यथोचित कारवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग
- जिले में अब तक 458 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
- “रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि, जावित्री ने कहा – विष्णु भैया ने हमारी खुशियां कर दीं दोगुनी”
- मुख्यमंत्री ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री
- मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री









