रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में आज धमतरी जिला के मकेश्वर वार्ड नं 9 की निवासी वंदना प्रजापति और रीना सोनवानी पहुंची थी। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 5 वीं किश्त की राशि उनके खाते में आ गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दी। वंदना प्रजापति और रीना सोनवानी ने कहा कि महतारी वंदन की हर माह मिलने वाली राशि से पूजा सामग्री और तीज-त्यौहार के लिए सामग्री सहित नई साड़ी खरीदूंगी।
वंदना और रीना ने बताया कि हर माह एक हजार की राशि मिलने से आर्थिक सहायता मिल रही है। वर्तमान में बच्चों का स्कूल चालू हो गया है। ऐसे में अपने बच्चों के कॉपी, किताब, पेन्सिल और स्कूल फीस के लिए राशि का उपयोग कर रही है।








