रायपुर : 29 व 30 जून को खारुन रेल विहार,फाफाडीह, रायपुर में आयोजित जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 202में रायपुर जिला से लगभग 100 महिला/पुरुष खिलाड़ी शामिल हो रहे है।
दो दिवसीय रायपुर जिला सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर (बालक/बालिका) (पुरुष/महिला) वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 का उद्घाटन
मुख्य अतिथि राजेश मूणत विधायक पश्चिम विधान सभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में रज्जन श्रीवास्तव, अवधेष जैन, विरेन्द्र कुमार माहेश्वरी, एवन कुमार जैन, राजेंद्र सिंह यादव, बुधराम सारंग, संगरत्न गेडाम, चैतराम अग्रवाल उपस्थित थे।
जिला भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारी तथा निर्णायक के रुप में राजेश जंघेल, अशोक साहू, ललित साहू, मनीष जंघेल, छबि लाल, पंकज शुक्ला उपस्थित थे।यह जानकारी रुस्तम सारंग सचिव रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ ने दी है।











