रायपुर:जनदर्शन में पहुंचे महंत स्वामी अनुसुइया दास जनदर्शन की व्यवस्था देखकर गदगद हुए । उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वर्षों बाद शुरू हुआ मुख्यमंत्री का जनदर्शन व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया है। पहली बार पानी के साथ चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी आम जनता के लिए की गई है। क्रमबद्ध लोग एक एक कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर अपनी समस्या बता रहे हैं और आवेदन दे रहे हैं। सहज सरल मुख्यमंत्री लोगों से आत्मीयता से मिलते हैं, धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। लोगों को आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टलhttp://jandarshan.cg.nic.in/पर टोकन नंबर से मिल सकेगी।

ब्रेकिंग
- एथेनाल के कारण शक्कर महंगी, गाड़ियां खराब हो रही – दीपक बैज
- ज्ञानहीन पुरुष ही भोग को अधिक महत्व देते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज
- नारायणपुर में टसर योजना से संवर रही, ग्रामीणों की तकदीर
- घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पृथक्करण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के दिए निर्देश
- युवाओं ने ली स्वस्थ समाज निर्माण की शपथ









