रायपुर:दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर द्वारा आडवाणी स्कूल, बीरगांव में शानदार योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बीरगांव के विभिन्न स्कूलों से 2000 बच्चे शामिल हुए।
मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू (विधायक, रायपुर ग्रामीण) एवं विशिष्ट अतिथि नंद लाल देवांगन(महापौर), अवधेश जैन, रविन्द्र सिंह, ओम प्रकाश साहू (नेता प्रतिपक्ष), होरी लाल देवांगन (बीजेपी मंडल अध्यक्ष), हरीश जोशी (गुरुकुल प्राचार्य), मुकेश सिरमौर (नोडल अधिकारी), संजय तिवारी, नीता डुमरे (प्रांत उपाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़), रूस्तम सारंग (अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, रायपुर महानगर), वीरेंद्र देशमुख (मंत्री, क्रीड़ा भारती, रायपुर महानगर),सहित सहभागी स्कूल में चंद्रा स्कूल, शंकरा स्कूल, आडवाणी आर्लिकन स्कूल, ईश्वर पब्लिक स्कूल, रायपुर पब्लिक स्कूल, मां मावली स्कूल, प्रताप पब्लिक स्कूल, किड्स स्कूल, यशोदा स्कूल, जीसस स्कूल, शिवम स्कूल, वेदांता स्कूल,प्रखर स्कूल, माँ बंजारी स्कूल, आश्रय स्कूल, J’s विद्या मंदिर, ज्योति विद्या मंदिर, आदर्श स्कूल, गुरुकुल मंडल, गुरुकुल विद्यालय, जय सतनाम व्यायाम शाला(क्रीड़ा केंद्र) शामिल हुए।सभी स्कूलों से कुल 1970 प्रतिभागी इस आयोजन में सम्मिलित हुए। साथ में बीरगांव से जनसामान्य ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।











