रायपुर,:



10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव सहित अधिकारी-कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ अभ्यास किया।









