रायपुर, 14 जून 2024



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में भक्तमाता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की-फरहदा में साहू समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा।सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 06 लाख रुपए देने की घोषणा।आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 06 लाख देने की घोषणा।फरहदा के हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा उन्नयन।दो सड़कों के उन्नयन की घोषणा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में 32.67 करोड़ से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।









