रायपुर:भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राजग को ऐतिहासिक तीसरी बार जीत मिली है। इस जनादेश के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने फिर इतिहास रचा है।उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सांगठनिक नेतृत्व में पार्टी को यह सफलता हासिल हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा मोदी जी के “विकसित भारत” का संकल्प इस विजय के बाद निश्चित ही सिद्ध होगा। बधाई।









