रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “ऑल असम एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन” (AAAMTA) द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2024 तक लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) गुवाहाटी (असम) में किया गया इस मेगा इवेन्ट में भारत वर्ष के 29 राज्यों की टीम के लगभग 850 से अधिक खिलाड़ियों / अधिकारियों ने भाग लिया।छत्तीसगढ़ के 30 म्यू थाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 06 स्वर्ण, 04 रजत, 12 काँस्य और 04 सांत्वना काँस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीते और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद 04 खिलाड़ी पदक जीतने में नाकामयाब रहे जो क्वार्टर फाइनल तक ही पहुँच सके।









