दिल्ली:लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। उसके आधे घंटे बाद ही हम EVM की गिनती शुरू कर देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।”कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस आरोप पर कि केंद्रीय गृह मंत्री ने डीएम/आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) को फोन किया, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “ऐसा कैसे हो सकता है?.क्या कोई उनको (डीएम/आरओ) प्रभावित कर सकता है? हमें बताएं कि यह किसने किया, हम उसको सज़ा देंगे..यह ठीक नहीं है कि आप अफवाह फैलाएं और सभी को शक के दायरे में ले आएं.”









