
रायपुर:एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता डॉ रमन सिंह ने कहा, “देश भर में जिस तरह के नतीजे देखने को मिल रहे हैं, उससे पता चलता है कि यह देश सनातन के रास्ते पर आगे बढ़ेगा, जो प्राचीन होने के साथ-साथ सबसे आधुनिक भी है। उन्होंने कहा देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं ने 10 साल के विकास पर अपनी मुहर लगाई है। तीसरा कार्यकाल देश के शानदार विकास के लिए होगा, यह भारत को दुनिया की तीसरी ताकत बनाने की दिशा में एक शुरुआत होगी।









