रायपुर:कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाएं।उन्होंने कहा कि सभी ड्यूटी में लगे श्रमिक, सुरक्षा बल और अधिकारी-कर्मचारी को गमछा दिया जाए। जिससे वे लू से बचे रहें।एंट्री गेट और अन्य स्थानों पर पंडाल लगाया जाए और साथ ही वहीं पर मिष्ट शॉवर भी लगाई जाए, इससे उन्हे गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही सभी प्रमुख जगहों पर ठंडे पानी, ओआरएस घोल, रसना और नींबू पानी रखें, ताकि कोई भी कर्मचारी डिहाईड्रेशन की समस्या ना हो।










