दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है कि कांग्रेस पार्टी कल एग्जिट पोल पर चर्चा का बहिष्कार कर रही है। कई समय से कांग्रेस अस्वीकार करने की स्थिति में रही है। पूरे चुनाव में ये प्रचार करते रहे कि हमारा बहुमत आने जा रहा है, अब उनको भी स्थिति पता है कि कल के चुनाव के बाद आने वाले एग्जिट पोल में इनकी प्रचंड हार होने वाली है.उन्होंने कहा एग्जिट पोल कई समय से चल रहा है, हर बार वो हिस्सा लेते हैं लेकिन इस बार हार के कारण की व्याख्या ना कर पाने की स्थिति में वे इसका बहिष्कार कर रहे हैं.भाजपा ने भी कई चुनाव हारे लेकिन हमने कभी एग्जिट पोल का बहिष्कार नहीं किया.मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में जो एग्जिट पोल होगा वो 400 पार के भाजपा के नारे को जमीन पर उतारने वाले नतीजे लेकर आएगा…”

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में सबसे ज्यादा बदहाल – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री कल 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री
- जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सौजन्य भेंट कर योगेश तिवारी ने दी,जन्मदिन की शुभकामनाएं








