बेमेतरा:उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा बोरसी बारूद फैक्ट्री में हुई घटना, अत्यंत हृदय विदारक घटना है।सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा अभी हमारी सरकार ने मृतक परिवार के लिए 5 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की है।मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।उन्होंने कहा
मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। बचाव कार्य के लिए आस-पास के जिलों से टीमें बुलाई गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज घटनास्थल पहुँचे। उनके साथ भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल भी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में सबसे ज्यादा बदहाल – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री कल 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री
- जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सौजन्य भेंट कर योगेश तिवारी ने दी,जन्मदिन की शुभकामनाएं









