बीजापुर:”स्कूल वेंडे वर्राट पन्डूम” के जरिये कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने शिक्षा के लिए जन आन्दोलन की शुरूआत की। 579 गांव और 3 नगरीय निकायों में शालात्यागी और अप्रवेशी बच्चों की पहचान के लिए घर-घर दस्तक 624 सर्वे दल देगा।
अभियान की शुरूआत कर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सर्वे दल का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के सम्पन्न होने के पश्चात कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने धनोरा गांव का भ्रमण कर सर्वे की वस्तुस्थिति का जायजा लिया और शालात्यागी बच्चों को शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।












