रायपुर:आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन में सचिवालय की उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली।

ब्रेकिंग
- जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सौजन्य भेंट कर योगेश तिवारी ने दी,जन्मदिन की शुभकामनाएं
- धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए, उप मुख्यमंत्री
- हर दिन 8 घरों में लग रहे सोलर पैनल








