नई दिल्ली:यमुनानगर, हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी सरकार युवाओं के लिए ‘अग्निवीर स्कीम’ लेकर आई।इस योजना से तंग आकर हरियाणा, पंजाब के लोग अपने बच्चों को नौकरी के लिए विदेश भेज रहे हैं।केंद्र सरकार में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी इसे नहीं भर रहे.क्योंकि इन नौकरियों में दलितों, आदिवासियों को आरक्षण देना पड़ जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा हमारी लड़ाई संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है।क्योंकि संविधान में ही बुनियादी हक, अधिकार और आरक्षण का अधिकार है।RSS-BJP संविधान और लोकतंत्र ख़त्म करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।









